Kia EV6 एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार है जो पहली नजर में ही futuristic लगती है। इसका लुक एकदम अलग और आकर्षक है – न SUV जैसी भारी दिखती है, न sedan जैसी आम। जो लोग electric गाड़ी में स्टाइल, रेंज और टेक्नोलॉजी सबकुछ चाहते हैं,

उनके लिए Kia की EV6 एक premium और दमदार ऑप्शन बनकर सामने आयी है। 2025 में इसे और भी बेहतर features के साथ पेश किया गया है।
Electric Power में क्या खास है?
Kia EV6 में आपको दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं – 58 kWh और 77.4 kWh. ये कार करीब 229 से लेकर 320 bhp तक की पावर जनरेट करती है। ये सिर्फ EV नहीं, एक परफॉर्मेंस कार भी है। इसमें single और dual motor दोनों वेरिएंट आते हैं। Zero से 100 kmph की स्पीड ये कार सिर्फ 5.2 सेकंड में पकड़ लेती है।
Kia EV6 की Range
इस EV की रेंज वेरिएंट के हिसाब से 500 से 708 km तक जाती है। यानी एक बार चार्ज करने के बाद लंबी दूरी का टेंशन नहीं रहता। Fast Charging की सुविधा भी है जिससे 18 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है। जो लोग रोजाना ड्राइव करते हैं या long drive पसंद करते हैं, उनके लिए ये रेंज काफी सही है।
Kia EV6 का design
Kia EV6 की लंबाई 4695 mm, चौड़ाई 1890 mm और ऊंचाई 1550 mm है। इसका wheelbase 2900 mm है, जिससे अंदर काफी स्पेस मिलता है। डिजाइन काफी sharp और sporty है, जिससे ये रोड पर बाकी गाड़ियों से बिल्कुल अलग लगती है। LED lights, sleek बॉडी और coupe‑like structure इसे premium लुक देते हैं।
Kia EV6 का Price
इस electric car की कीमत करीब ₹60 लाख से शुरू होती है और ₹65 लाख तक जाती है (ex‑showroom)। हां, ये थोड़ी महंगी जरूर है, लेकिन फीचर्स, रेंज और लुक के हिसाब से ये एक luxury EV है जो हर angle से पैसा वसूल है। अगर आप future-ready और tech-loaded कार लेना चाहते हैं तो Kia EV6 एक दमदार choice है।